News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पीएन पाठक के लिए युवा व महिलाओं ने संभाला मोर्चा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 16, 2022  |  5:33 PM

676 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पीएन पाठक के लिए युवा व महिलाओं ने संभाला मोर्चा
  • समृद्ध राष्ट्र के लिए भाजपा को जिताने की अपील

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पी एन पाठक के पक्ष में बुधवार को क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं व युवाओं की कई अलग-अलग टोलियां वोट मांगती दिखी। प्रत्याशी स्वतः शिक्षक नेता सतीश मणि त्रिपाठी के साथ गोपालगढ़, मदनपुर, इनरहा, प्रेमनगर में डोर डोर सम्पर्क किए। विद्यार्थी परिषद के सन्गठन मंत्री आकर्षण मिश्र के नेतृत्व में चुरामन छपरा गांव सैकड़ों युवाओं ने श्रृंखला बनाकर भाजपा प्रत्याशी का समर्थन जताया। प्रत्याशी की पत्नी मीनू पाठक ने महिलाओं की टीम के साथ व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डों में सम्पर्क कर भाजपा को जिताने की अपील की।

नेताओं ने इस दौरान मतदाताओं से विकसित समृद्ध व सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण के लिए भाजपा को जिताने की अपील की। शिक्षक नेता ने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि जनता को देश की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए। देश सुरक्षित रहेगा तभी विकास का मतलब है। पाक परस्त आतंकवादी देश की अस्मिता को लूटने की फिराक में है। भाजपा को छोड़कर किसी और राजनितिक दल को इसकी तनिक भी चिंता नही है। भाजयुमो के संगठन मंत्री आकर्षण मिश्रा ने कहा कि युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य है। मोदी व योगी के नेतृत्व में देश विकास के राह पर पूरी रफ्तार से चल रहा है। जबकि मीनू पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के राज में महिलाओं ने सुरक्षित महसूस किया। जबकि समाजवादी पार्टी के राज में महिलाएं घरों में दुबकने पर मजबूर हो गई थी। लड़कियों का स्कूल कालेज व सार्वजनिक जगहों पर जाना दूभर था। जनसम्पर्क के दौरान पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव, हियुवा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, उदयभान राव,पूर्व प्रमुख दीपक यादव, पूर्व जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, श्यामलाल यादव विनोद गुप्ता, अमरनाथ, गुलाब गुप्ता, तहसीलदार सिंह, राजेश सिंह समेत सैकड़ों युवा शामिल रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking