कप्तानगंज/कुशीनगर। दिन सोमवार को कप्तानगंज झांगा मार्ग के खैरटवा के पास मवन नाले पर बने पुल के पास मवन नाले मे गिरे साइकिल खोजने गया 30 वर्षीय युवक डूब गया है।जिसकी खोजबीन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खैरटवा गांव के पुरब टोला निवासी सोनू साहनी पुत्र स्व.गोबरी साहनी उम्र 28 वर्ष खैरेटवा पुल के पास बीते शाम को बह रहे मवन नाले में किसी की गिरी साइकिल को सोनु दूसरे दिन मंगलवार को खैरेटवा मौन नाला में घुस कर साइकिल खोज रहा था उसी समय पानी में डुब गया। ग्रामीणों व गोताखोरों के सहयोग से पुलिस खोजबीन में लगी हुई है। मौके पर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव,तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी व एसएचओ कप्तानगंज अनिल कुमार उपाध्याय,लेखपाल अजय राव, हरिशंकर कुशवाहा मौके पर मौजूद हैं।
इस संबंध में कप्तानगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि खैरटवा मवन नाले में साइकिल खोजने के दौरान एक युवक डूब गया है,एनडीआरएफ की टीम के द्वारा युवक की खोजबीन जारी है खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है।
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…
अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…