News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: उपनिरीक्षक पद पर चयनित नितेश शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2023  |  8:27 PM

1,023 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उपनिरीक्षक पद पर चयनित नितेश शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत
  • रविवार को गोरखपुर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित समारोह में मिला नियुक्ति पत्र

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव परवरपार निवासी नितेश कुमार शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर हुआ है। रविवार को गोरखपुर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित समारोह में उन्हें नियुक्ति पत्र मिला। इसकी जानकारी होने पर नितेश कुमार शर्मा के घर पहुँचकर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि राणा प्रताप राव उनके घर पहुँचकर नितेश कुमार शर्मा को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दिया। उनके सफलता पर श्री राव ने कहा कि सरकार की पारदर्शी नीति के कारण योग्यता को मुकाम मिला है।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

खाटी गंवई माहौल और तंगहाली में पले बढे श्री शर्मा की प्रारंभिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा गांव में ही हुई। सफलता पर उनके पिता विरेंद्र शर्मा, माता शीला देवी, राजेन्द्र पांडेय, शैलेन्द्र कोटेदार, राहुल मधेसिया, मोलई यादव, महेंद्र प्रसाद, मंजूर खां, सुरेश पटेल, रामप्रसाद शर्मा, अलगू शर्मा, सुदर्शन शर्मा, सूरज शर्मा, मोहित शर्मा, घनश्याम शर्मा, रामनिवास आदि ने बधाई दी है।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking