News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कांग्रेस से अच्छा सुशासन दूसरी कोई पार्टी नहीं दे सकती-सुनयना झा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 23, 2022  |  7:54 AM

521 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कांग्रेस से अच्छा सुशासन दूसरी कोई पार्टी नहीं दे सकती-सुनयना झा
  • भाजपा ने विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ किया दिखावा – सुधा मिश्रा

कसया/कुशीनगर। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिलाओं, बच्चियों को सम्मान व भागीदारी देकर जता दिया है कि उससे अच्छा सुशासन दूसरी कोई पार्टी नहीं दे सकती है।
उक्त बातें कांग्रेस पार्टी की बिहार शाखा की महासचिव व कुशीनगर विधानसभा पर्यवेक्षक श्रीमती सुनयना झा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान वार्ता के दौरान कही। श्रीमती झा ने कहा कि भाजपा ने कोई योजना नहीं चलाई। कांग्रेस पार्टी की चलाई गई योजनाओं का नाम बदल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ने से आम आदमी त्रस्त है। बेरोजगारी बढ़ी है। कोरोना काल में शिक्षा से बच्चे बंचित हो गए। कांग्रेस ने आजादी के बाद जो विकास किया अब यह सरकार सार्वजनिक उपक्रमों को बेंच रही है। झूठ व नफरत फैला कर सत्ता हथियाने की नीति भाजपा की है। कांग्रेस को कुशीनगर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी श्यामरती देवी को भारी जन समर्थन मिल रहा है। सबसे अधिक महिलाओं का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस सत्ता में आई तो सबको न्याय मिलेगा। इसी क्रम में कांग्रेस की बिहार राज्य की महासचिव सुधा मिश्रा ने प्रियंका गांधी को धन्यबाद देते हुए कहा जो किसी ने नहीं किया वह प्रियंका जी ने कर दिखाया। भाजपा ने विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ दिखावा किया है। न किसी को रोजगार मिला, न स्मार्ट सिटी बना, न हॉस्पिटल बना, काला धन नही आया। नाम बदल कर काम दिखा रहे हैं। देश सड़क पर है। उल्टे खाते से पैसा कहां जा रहा है। एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल का दाम बढ़ गया। कर्ज से लोगों ने गाड़िया ले ली। महंगी में तेल कहाँ से आएगा। इतना सब होने के बाद भी जनता की आंख नहीं खुल रही है। हमारी अपील है कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस को लाना होगा औऱ कांग्रेस आ रही है।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

इस दौरान पीसीसी सदस्य व अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद सिंह, आनन्द सिंह, किरण सिंह,अशोक सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking