News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नोडल अधिकारी पीगुरु प्रसाद ने कई परियोजनाओं का निरिक्षण कर दिये निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 6, 2021  |  8:11 PM

546 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नोडल अधिकारी पीगुरु प्रसाद ने कई परियोजनाओं का निरिक्षण कर दिये निर्देश

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद कुशीनगर के नोडल अधिकारी पी गुरुप्रसाद ने कसया नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्माण हो रहे बस स्टेशन, मलिन बस्ती , कान्हा गो आश्रय स्थल, बनवारी टोला में बन रहे अग्नि शमन केंद्र का निरीक्षण कर खामियों को दूर करने का आवश्यक निर्देश दिए।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

सोमवार को जनपद के नोडल अधिकारी पी गुरुप्रसाद जिलाधिकारी एस राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, जिलाचिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया कुशीनगर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा के साथ निर्मित हो रहे बस स्टेशन का निरीक्षण किया। फिर कांशीराम आवास पहुंचकर चारों ब्लाकों में पानी, बिजली, सफाई, जलनिकास के नाले का निरीक्षण किया और एसडीएम श्री बोरा पुछ्ताक्ष की। यहां के मलिन बस्ती वासियों ने शिकायत किया कि जब कोई बड़े ओहदे का आता है तो यहां साफ़ सफाई और अन्य व्यवस्था होती है। इसके बाद कान्हा पशु आश्रय पहुंचे जहां जलजमाव व देख भाल में कमी के चलते कमजोर हो रहे पशुओं के सही तरीके से देखभाल, परिसर में इकट्ठा टॉयलेट, मोबाइल टॉयलेट, खराब पड़े ट्रांसफार्मर आदि को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। यहां से देवरिया रोड बनवारी टोला पहुंचे जहां उन्होंने करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अग्नि शमन केंद्र को देखा। केंद्र 2022 तक पूर्ण होना था लेकिन जलभराव के चलते काम ठप है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्ण होने में समय लगेगा। सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में पहुंचकर कोविड – 19 टीकाकरण की स्थिति जानी और टीका बाउल, एक्स रे कक्ष, दवा वितरण कक्ष, आयुष्मान भारत, ओपीडी बाल रोग, लैब को देखा और मरीजों व बुजुर्ग मरीजों से जानने का प्रयास किया कि इलाज में कोई दिक्कत तो नहीं। टीकाकरण कराने आये लोगों से बात की व भीड़ न हो ऐसी व्यवस्था के निर्देश दिए। इस मौके पर स्टॉक रजिस्टर चेक किया, कोविड उपकरणों को रजिस्टर करने का निर्देश दिया।इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका कुशीनगर, अधीक्षक स्वास्थ्य केंद्र नीलकमल, डा. आशुतोष पाण्डेय, ब्रजेश मणि लेखपाल व स्वाथ्यकर्मी विमलेश दूबे हरिनारायण, प्रेम कुमार सहित सभी डॉक्टर,स्टॉफ नर्स, स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित रहे l

संबंधित खबरें
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking