News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दो दिनों से बाधित विद्युत् व्यवस्था से आम जीवन अस्त व्यस्त दिखा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 18, 2023  |  8:19 PM

517 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो दिनों से बाधित विद्युत् व्यवस्था से आम जीवन अस्त व्यस्त दिखा

Advertisement

  • नगर क्षेत्र के लोग जूझते रहें अंधकार से, घरेलु अवश्यक्ताओ को नहीं कर पा रहें पुरे
  • प्रशासन विद्युत् परिचालन के लिए  निरन्तर प्रयासरत
  • पावर हाऊस  पर  पुलिस एवं  प्रशासन कर रही है ड्यूटी

कसया/कुशीनगर । विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश  अपनी मांगों को लेकर शनिवार को भी धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार करते रहे l  जिसका असर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थलीय कुशीनगर में भी विशेष रूप से देखा गया ।वही 132 केवी से बिजली चालू कराने में कुशीनगर डीएम ,एसडीएम और तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी  तरह मुस्तैद रहे ।  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ डटे रहे। कुशीनगर विद्युत स्टेशन 33 / 11 केवी को ठीक कराने के लिए सुबह से ही कसया तहसील दार मांधाता प्रताप सिंह  ने प्राइवेट लाइनमैनों को बुलाकर प्रयासरत रहें ।समाचार लिखे जाने तक कुशीनगर विद्युत विभाग के प्रत्येक फीटारों के परिचालकोँ के अनुसार 20 मिनट लाइट चली  है  उसके बाद मेन सप्लाई खराब होने के बाद ब्रेकडाउन में चल रहा है। लगातार बिजली ठीक करने के लिए  प्राइवेट कर्मचारी  प्रयास कर रहे हैं ।वही   कसया के 132 के वी पर कसया के नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता  ड्यूटी पर तैनात देखे गए  ।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

जबकि कसया फीडर  में शुक्रवार की रात 1:00 बजे से बिजली फेल हुई तथा  शनिवार की सुबह 10:50  मिनट पर फिर से बिजली नॉर्मल हो गई,और तब से बिजली सुचारु रूप से  चल रही है। वही ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार की रात 12:00 बजे बिजली नहीं रही तथा शनिवार को 1:30 बजे  दिन में  बिजली सप्लाई शुरू हो गई । इस तरह से बिजली सप्लाई में बाधा उत्पन्न होने के कारण सरकारी तंत्रों एवं आम जन में हाहाकार मचा हुआ है ।बताते चले कि दो दिनों से लगातार विद्युत् आपूर्ति बाधित होने के कारण आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है l लोग पानी सहित अन्य अवश्यक्ताओ के लिए जूझते रहें l अस्पतालों में लगातार जनेटर के सहारे मरीजों का इलाज व चिकित्सा सेवा चलता रहा l बिजली व्यवस्था पर निर्भर होने के कारण लोगो के पास घरों में प्रकाश की कोई व्यवस्था न होने के कारण अंधकार मय जीवन जीने को मजबूर रहें लोग l शनिवार शाम से प्रशासन के प्रयास से बिजली व्यवस्था चालू होने से लोगो में खुशहाली दिखाई दी l कहीं दुबारा बिजली बांधित न हो इस अंदेशा में जल्दी -जल्दी अपनी जरूतों को पूरा करने में लोग जूट गये l हालांकि बिजली आने के बाद लोगो ने कुछ राहत की सांस ली है l 

Advertisement

संबंधित खबरें
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking