News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रोटरी द्वारा गोद लिये 32 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का किया वितरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2023  |  8:05 PM

372 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोटरी द्वारा गोद लिये 32 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का किया वितरण

कसया/कुशीनगर । अन्तर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा मंगलवार राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के क्रम में भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प को आत्मसात करते हुए कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गोद लिये गए 32 टीबी मरीजों को चतुर्थ माह की पोषण पोटली का वितरण किया गया। इन मरीजों को आवश्यक पोषक तत्वों मूंगफली, गुड़, चना, साबुत मूंग, गजक, बिस्कुट, सोयाबीन, प्रोटीन पाउडर आदि को सम्मिलित करते हुए पौष्टिक आहार की पोटली वितरित की गयी।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के संरक्षक राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि आज टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, जिसे चिकित्सक की सलाह पर नियमित इलाज, उचित पोषाहार व साफ-सुथरी जीवन शैली अपनाकर घर में ही परिवार के साथ रहकर ठीक किया जा सकता है।

इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष डॉ एम. एच. खान ने बताया कि क्षय रोग के नियंत्रण हेतु राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में रोटरी क्लब का सहयोग एवं समन्वय सदैव रहेगा।

इसी क्रम में रोटरी के सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी ने क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार की पोटली उपलब्ध कराने में समस्त रोटरी के सदस्यों, कार्यक्रम में सहयोग हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के चिकित्सा अधिकारी डा जलज गुप्ता, अमित राय वरिष्ठ पर्यवेक्षक, डॉ नेहा पाठक, वरिष्ठ पर्यवेक्षक शाहिद अली अंसारी, अशोक गुप्ता, एक्सरे टेक्नीशियन आर बी सिंह, विनोद वर्मा एवं सहयोगी कर्मियों को धन्यवाद दिया। साथ ही आभार व्यक्त करते हुये इस तरह के कार्यक्रम में रोटरी द्वारा सदैव सहयोग करने की वचनबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के कार्यक्रम में रोटरी क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, सदरे आलम, दुर्गेश चतुर्वेदी, शादाब खान, महेश कुमार शामिल रहे

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking