News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अधिकारीयों और कर्मचारीयों को ड्राइविंग रेगुलेशन एवं एम0वी0एक्ट0 के बारे में किया गया प्रशिक्षित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 6, 2023  |  8:21 PM

345 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अधिकारीयों और कर्मचारीयों को ड्राइविंग रेगुलेशन एवं एम0वी0एक्ट0 के बारे में किया गया प्रशिक्षित
  • पुलिसकर्मियों एवं होमगार्ड्स के जवानों को यातायात संकेतो के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में 5जनवरी से 4 फ़रवरी तक मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज 6 जनवरी को यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा द्वारा यातायात सेल में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारीगणों को ड्राइविंग रेगुलेशन 2017 एवं एम0वी0एक्ट0 2019 के बारे में प्रशिक्षित किया गया l साथ ही यातायात सेल में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों एवं होमगार्ड्स के जवानों को यातायात संकेतो के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

ड्यूटी के दौरान जनता से सही व्यवहार करते हुए आमजनमानस में पुलिस की छवि को और अच्छा बनाने के लिए प्रेरित किया गया और वाहन चेकिंग के समय उनके द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराते हुए स्वयं भी यातायात के नियमो का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक कर उन्हें बताया गया कि वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ निर्धारित गति-सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी से वाहन चलाये तथा कुहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने, सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा ओवरलोडिंग से बचने हेतु अनुरोध किया गया l

संबंधित खबरें
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking