कुशीनगर । सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने बताया कि आज कारगिल विजय दिवस की स्मृति पर सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कारगिल में शहीद सैनिकों के अमर बलिदानों को याद किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारीगण व पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण भी किया। विंग कमांडर ने बताया कि आज देश के अमर सैनिकों के बलिदानों व महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। देश के प्रति उनका जज्बा हमें और आने वाली पीढ़ियों को सदा मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक व जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय के कर्मचारिगण की उपस्थिति रही।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…