कसया/कुशीनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर गांधी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए रोटरी क्लब के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के क्रम में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प को आत्मसात करते हुए कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्सा अधीक्षक से उपलब्ध क्षय रोगग्रस्त व्यक्तियों की सूची से गोद लिए गए 32 क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) में उपस्थित 28 मरीजों को आवश्यक पोषक तत्वों मूंगफली, गुड़, चना, साबुत मूंग, गजक, बिस्कुट सोयाबीन, प्रोटीन पाउडर आदि को सम्मिलित करते हुए पौष्टिक आहार की पोटली वितरित की गयी।
पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम में क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्त ने कहा कि आज जो पोषण की पोटली वितरित की गई है इस बात का संदेश है कि टीवी मरीजों के साथ हम सदैव सहयोग हेतु खड़े हैं।इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष डॉ एम. एच. खान ने बताया कि क्षय रोग के नियंत्रण हेतु राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में रोटरी क्लब का सहयोग एवं समन्वय पल्स पोलियो कार्यक्रम की भांति सदैव रहेगा। जब भी हमारा शासन-प्रशासन हमसे सहयोग की उम्मीद करेगा, हम सदैव मानवता की सेवा में तत्पर रहेंगे तथा 2025 तक टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने में पूरी क्षमता व ऊर्जा से शासन प्रशासन के राष्ट्रीय संकल्प को पूर्ण करने में अहर्निश सहयोग करेंगे।
इसी क्रम में रोटरी क्लब के सचिव वाहिद अली क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार की पोटली उपलब्ध कराने में समस्त रोटरी के सदस्यों, कार्यक्रम में सहयोग हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के चिकित्सा अधीक्षक मार्कंडेय चतुर्वेदी, चिकित्सा अधिकारी डॉ अशुतोष पाण्डेय, अमित राय वरिष्ठ पर्यवेक्षक, डॉ गौतम गौरव, शाहिद अली अंसारी एवं सहयोगी कर्मियों को धन्यवाद दिया। कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी ने समस्त रोगियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुये इस तरह के कार्यक्रम में रोटरी द्वारा सदैव सहयोग करने की वचनबद्धता दोहराई। इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, दुर्गेश चतुर्वेदी, सदरे आलम, गौरव मद्धेशिया, फैयाज खान, अमित श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी भोजपुरिया आदि शामिल रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…