News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नामांकन के दूसरे दिन 1 प्रत्याशी ने किया नामांकन, 03 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन पत्र

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 8, 2024  |  6:34 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नामांकन के दूसरे दिन 1 प्रत्याशी ने किया नामांकन, 03 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन पत्र
  • राजनीतिक दलों व निर्दल प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों द्वारा लिये गये अब तक कुल 17 नामांकन फार्म
  • शान्तिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संचालित हो रहा है, नामांकन कार्य

कुशीनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु लोकतंत्र के महापर्व में 65 कुशीनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र नामांकन हेतु आज दूसरे दिन 01 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र आज संजय सिंह द्वारा अजय प्रताप पुत्र जन्मेजय हेतु,-समाजवादी पार्टी द्वारा 3 सेट में, साहब सिंह द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य हेतु राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी द्वारा 04 सेट में, प्रियेश गौंड कुशीनगर द्वारा स्वयं के लिए निर्दल 01 सेट में नामांकन पत्र लिया गया । इस प्रकार आज कुल 08 नामांकन पत्र का वितरण हुआ।

आज अपना दल यूनाइटेड प्रत्याशी अमीरुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन ने अपना नामांकन पत्र 01 सेट में सहायक रिटर्निग अधिकारी व्यास उमराव के समक्ष दाखिल किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था व वैरीकेटिंग के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये वैरीकेटिंग सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। वैरीकेटिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग आदि की व्यवस्था की गई। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा। कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास वेटिंग रूम स्थापित किया गया है। पर्चा लेने व नामांकन दाखिल करने की अन्तिम तिथि 14 मई 2024 है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking