कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महा-जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत हो रहे कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अभियान से जुडे़ पार्टी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक मंगलवार को कसया के एक होटल में सम्पन्न हुई। जिसमें पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने महा जनसम्पर्क अभियान के तहत जनपद में अब तक सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की।
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से दो तरफा संवाद स्थापित करते हुए महा जनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत एक एक अभियान की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी आगामी 10 जुलाई तक सम्पर्क से समर्थन और घर घर जनसमपर्क अभियान में तेजी लाते हुए पार्टी द्वारा तय लक्ष्य को जिम्मेदारी पूर्वक पूरा करें।
उपस्थित पदाधिकारियों को संगठन का पाठ पढ़ाते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि सक्रिय बूथ होगा तो सशक्त मण्डल बनेगा और मण्डल सशक्त होगा तभी विधानसभा और लोकसभा मजबूत होगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सक्रियता से अब आम जनता ने भी स्वीकार कर लिया है और भाजपा सरकार में चुनाव नजदीक आने पर नहीं बल्कि सालों साल विकास कार्य कराए गए हैं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर जनता के बीच में रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी रहते हैं।
बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत शीर्ष नेतृत्व द्वारा लोकसभा, विधानसभा और बूथों पर 14 कार्यक्रम निर्धारित किया गया था जिसमें अधिकांश सम्पन्न हो चुका है। दो कार्यक्रम सम्पर्क से समर्थन और घर घर जनसमपर्क अभियान 10 जुलाई तक चलेगा सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटकर सम्पर्क करें और प्रधानमंत्री जी के कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने महा जनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत कुशीनगर जनपद में आयोजित कार्यक्रमों का विवरण दिया।
जिला प्रभारी रमेश सिंह ने अतिथियों का अभार व्यक्त किया और संचालन जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय ने किया।इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक पीएन पाठक, विवेकानन्द पाण्डेय, मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा,विनय प्रकाश गोंड, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,डॉ असीम राय, मोर्चों के जिलाध्यक्ष,पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल,कुशीनगर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सभी ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायतो के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी और मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…