News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ग्राम विकास अधिकारी,तत्कालीन सचिव व ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश,जानिये कहा का है मामला!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 12, 2021  |  6:10 PM

2,562 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्राम विकास अधिकारी,तत्कालीन सचिव व ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश,जानिये कहा का है मामला! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (ब्यूरो) । विगत हो की जनपद के थाना तरया सुजान क्षेत्र के गड़हीया चिंतामणि गांव की प्रधान वेदांती देवी पत्नी रामरूप यादव के द्वारा कराए गए विकास कार्य की जांच हेतु बीजेपी नेता अखिलेश्वर शाही के द्वारा हाईकोर्ट प्रयागराज में रिट दाखिल हुआ था। हाईकोर्ट प्रयागराज द्वारा जांच का आदेश हुआ। सीडीओ कुशीनगर ने डीपीआरओ को आदेश दिया की स्वेच्छा पूर्ण जांच होनी चाहिए। डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी के द्वारा इस जांच को सम्पन किया गया। जांच में ये स्पष्ट हो गया कि गांव के प्रधान द्वारा सरकारी धनराशि का गमन किया गया है जिस में सम्मलित सचिव राजेश सिंह व ग्राम विकास अधिकारी सेवरही की भी मिलीभगत मिली। डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी द्वारा ग्राम प्रधान सचिव व ग्राम विकास अधिकारी सेवरही से रिपोर्ट मांगी गई। लेकिन इन लोगों के द्वारा कोई भी रिपोर्ट नहीं भेजी गई, और यहां तक कि डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी द्वारा जांच में इन तीनों लोगों को सरकारी धनराशि गमन करने में सम्मलित पाया गया। जांच उपरांत अब इन तीनों लोगों के ऊपर एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है। एक तरफ जहां सरकार स्वच्छ भारत और स्वच्छ मिशन का कैंपेन चलाती है, वहीं इनके अधिकारी गण लोगों के शौचालय का पैसा ही गमन किए जा रहे है। तत्कालीन एडीओ सेवरही को एफ आई आर दर्ज करवाने का आदेश दे दिया गया है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking