कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रिश्ते से पड़ोसी चाचा द्वारा दरिंदगी का मामला सामने आया है।
पीड़ित पिता की तहरीर के अनुसार, 17 अप्रैल की सांय बच्ची पड़ोस में खेल रही थी, तबतक लाइट गुल हो गई,जहां आरोपी ने उसके साथ घिनौनी हरकत की। शनिवार को जब बच्ची की मां उसे स्नान कराने के लिए ले गई तो बच्ची के शरीर पर चोट के निशान और खून देखा, तो मासूम ने आपबीती सुनाई। परिजनों ने तत्काल डायल 112 और स्थानीय थाने को सूचित किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हैं।
प्रभारी निरीक्षक सेवरही विनय कुमार सिंह ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया हैं। आरोपी यथा शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…