News Addaa WhatsApp Group Join करें

लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 18, 2026  |  6:49 PM

1,008 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही अवैध शराब की खेप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब व वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान अपनी टीम—उप निरीक्षक महिपाल चौहान, आरक्षी विपीन पांडेय व आरक्षी रामनिवास यादव के साथ तमकुहीराज-भूलिया सिसवा मार्ग पर भूलिया गुड क्रेशर उद्योग के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार तेज रफ्तार में आती दिखाई दी।
पुलिस टीम द्वारा रुकने का संकेत देने पर चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार संख्या UP57BU0335 से 25 पेटी टेट्रा पैक देशी शराब ‘बंटी-बबली’ बरामद हुई, जिसे बड़ी चालाकी से छिपाकर ले जाया जा रहा था।
पकड़े गए तस्कर की पहचान जयप्रकाश यादव पुत्र श्रीकिशुन यादव, निवासी रामपुर बंगरा, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब को ऊंचे दाम पर बेचने के लिए बिहार ले जाने की फिराक में था।
पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार...

क्या कहते हैं प्रभारी निरीक्षक…!

इस कार्रवाई को लेकर प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने इस संवाददाता से कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल

हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…

पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…

शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 

हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking