News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 15, 2026  |  7:49 PM

1,170 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के एक टैम्पू वाहन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

बताया जा रहा है कि बुधवार को थाना तमकुहीराज पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस चौकी समउर के पास एक टैम्पू को रोककर उसके कागजातों की जांच की गई। जब चालक से वाहन के मूल प्रपत्र मांगे गए तो वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे पुलिस को संदेह हुआ।
पुलिस टीम द्वारा गहन पूछताछ और जांच-पड़ताल करने पर यह तथ्य सामने आया कि उक्त टैम्पू चोरी का है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल निवासी फाजिलनगर, थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। बरामद टैम्पू का रजिस्ट्रेशन नंबर UP57T9788 बताया गया है। इस संबंध में थाना तमकुहीराज पर मु0अ0सं0 84/2026 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्या बोली पुलिस..!

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि बरामद किया गया टैम्पू कसया क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस टीम की सतर्कता के चलते इसे पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking