पिपरा बाजार/कुशीनगर। विशुनपुरा बिकास खण्ड के बलकुड़िया बाजार स्थित पंचायत भवन रविवार सुबह एकाएक भरभरा कर ढह गया।संयोग अच्छा था कि कोई अनहोनी नही हुई।
लगभग दो दशक पूर्व बना उक्त पंचायत भवन जर्जर स्थिति में था जो रविवार सुबह 9 बजे के करीब अचानक भरभरा कर गिर गया।सुबह का समय होने के चलते वहां कोई मौजूद नही था जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई।ग्रामीणों का कहना है कि उचित रखरखाव न होने के चलते पंचायत भवन की स्थित जर्जर हो गई थी जिसके परिणाम स्वरूप यह गिर गया।भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष अतुल पाण्डेय,नित्यानंद पाण्डेय,जयकिशुन रौनियार आदि का कहना है कि उक्त घटना से जिम्मेदारों को अवगत करा दिया गया है प्रयास यही है कि अतिशीघ्र इसका जीर्णोद्धार हो सके।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…