News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भारत, नेपाल व बांग्लादेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा रहा पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 28, 2022  |  8:13 AM

394 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भारत, नेपाल व बांग्लादेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा रहा पौधरोपण
  • स्वस्थ पर्यावरण के दृष्टिगत प्रकृति को हरा भरा बनाएँ-प्रेमशंकर गुप्ता (ईओ)
  • वैश्य महासभा ने पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

कसया/कुशीनगर । अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा द्वारा सघन पौधरोपण (स्वास्थ्य एवं पौधरोपण माह) के तहत सम्पूर्ण भारत, नेपाल व बांग्लादेश में अभियान चला कर पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम कसया नगर के गोरखपुर मार्ग पर पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

नगर इकाई के तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हीरालाल मद्धेशिया, उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के सलाहकार डा. योगेश्वर मद्धेशिया, अधिशासी अधिकारी नपाप कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता, प्रदेश मंत्री प्रभात कुमार मद्धेशिया, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र, प्रदेश महिला अध्यक्षा डा सीमा गुप्ता, मिडिया प्रभारी पन्ने लाल, संतोष कुमार, पिन्टू मद्धेशिया, समरजीत मद्धेशिया व रक्तबीर अंगद मद्धेशिया द्वारा आम व कई प्रजाति के पौधों का वृक्षारोपण किया गया और भविष्य में उनके देखरेख का प्रण भी लिया गया। ईओ श्री गुप्ता ने कहा कि पौधारोपण कर वृक्षारोपण (स्वस्थ एवम स्वच्छ पर्यावरण) माह मना रहे हैं इन दिनों में लगने वाले पौधें बहुत ही कम मुरझाते है। बारिश की बूंदे संजीवनी की भांति उनको जीवन देने का कार्य करती है। इस लिए अपने क्षेत्र में फलदार, इमारती,औषधीय, घास,फूल के पौधे लगाने का पुनीत कार्य करके स्वस्थ पर्यावरण के दृष्टिगत प्रकृति को हरा भरा करने में सहयोग प्रदान करें।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking