News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कृषि वैज्ञानिक डॉ0 गणेश सिंह चौहान के जन्मोत्सव पर किया गया पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 13, 2023  |  2:57 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कृषि वैज्ञानिक डॉ0 गणेश सिंह चौहान के जन्मोत्सव पर किया गया पौधरोपण
  • नयी दिशा द्वारा ग्राम चिउटहा में हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर । पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में कुशीनगर जनपद के मूल निवासी और वर्तमान में चंडीगढ़ में कृषि वैज्ञानिक के रूप में कुशीनगर की माटी को गौरवांवित कर रहे प्रकृति प्रेमी डॉ0 गणेश सिंह चौहान के जन्मोत्सव पर रविवार को हाटा विकास खंड के ग्राम सभा चिउटहा में आम के पौधे का रोपण किया गया।सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि डॉ0 चौहान संस्था की गतिविधियों को सोशल मीडिया से देखते रहते हैं और समय समय पर मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन करते रहते हैं। उन्होंने कुशीनगर को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण हेतु आर्थिक सहयोग किया था इसलिए संस्था द्वारा उनके जन्मोत्सव पर उपहार स्वरूप कुशीनगर की माटी को हरा भरा रखने हेतु पौधरोपण किया गया। पिछले वर्ष भी उनके जन्मदिन पर पौधरोपण हुआ था।

पौधरोपण में पूर्व ग्राम प्रधान जय गोपाल राव, कलावती देवी, अश्वनी पांडेय, देवानंद गौड़, दीना नाथ ओझा, गौरव राव, शिवांश राव, पत्रकार हर गोविंद राव इत्यादि शामिल रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking