News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्लास्टिक मुक्त भारत जनसहभागिता से सम्भव-पी एन पाठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 4, 2022  |  7:56 AM

527 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्लास्टिक मुक्त भारत जनसहभागिता से सम्भव-पी एन पाठक
  • स्वच्छता दूत हुए सम्मानित, शपथ दिलाई व निकाली रैली

कसया/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर के  सभागार में आयोजित प्लास्टिक मुक्त शहर अभियान का शुभारंभ करते हुए विधायक कुशीनगर पीएन पाठक ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता दूतों समेत सफाई व्यवस्था से जुड़े कई कर्मचारियों का सम्मानित किया तथा  जागरूकता रैली निकाल  प्लास्टिक का उत्पादन, बिक्री व प्रयोग बन्द करने का आह्वान किया गया । 

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

सपथ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का अभियान जन जन की सहभागिता से ही सम्भव है। स्वच्छता दूतों व व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा जन जन की सहभागिता बहुत जरूरी है। अन्यथा आने वाले समय मे प्लास्टिक मानव सभ्यता के लिए बड़ा खतरा बन जायेगा। यह जलवायु को प्रभावित करेगा जिससे कृषि प्रभावित होगी। सभी अग्रणी लोगों का कर्तव्य है कि जागरूकता गोष्ठी, वाल पेंटिंग, प्रचार प्रसार के माध्यम से हर एक व्यक्ति को जागरूक करें। तभी इस चुनौती से निपटा जा सकेगा। 

अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व देवी दयाल वर्मा ने प्लास्टिक के उत्पादन, बिक्री व प्रयोग को लेकर बने कानूनी प्राविधान दण्ड व जुर्माना का उल्लेख करते हुए सचेत किया। सभासद प्रतिनिधि राधेश्याम गौंड, रामाधार यादव व अशोक चौधरी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता नगरपालिका साबिरा खातून ने की। अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्त ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, सतीश मणि त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, नीतीश यादव, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजन जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, विजय सिंह, केशव सिंह, नीतीश यादव, विनोद गिरि, राकेश गिरि,रतनेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। स्वच्छता अभियान को गति देने के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए परवेज आलम, श्रवण तिवारी, साकेत, उग्रसेन, आमिर, रामनिवास, रुदल, अनुराग यादव, मुकेश पासवान, सिकन्दर , मंगरु, राजकुमार, रुदल, सुरेश, छेदी, सूरज, पिंटू, दयानन्द, उपेंद्र, चंद्रेश को विधायक ने स्वच्छता दूत सम्मान प्रदान किया। 

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking