खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में हनुमानगंज पुलिस टीम एवं आबकारी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पनियहवा टेंगरहा मार्ग स्थित देशी शराब की दुकान पर छापेमारी कर फूलझड़ी ब्रांड 1188 शीशी व बंटी बबली पेट 7592 शीशी व बंटी बबली टेट्रा 810 शीशी व बिल्लो रानी 5985 शीशी व एक गैलन में लगभग 10 ली0 तरल पदार्थ व 23 नकली क्यू आर कोड व 56 साबूत ढक्कन व 25 खाली शीशी व एक प्लास्टिक के थैले में कुल 22682 रुपए की बरामदगी करते हुए और मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
हनुमानगंज थाने के सब इंस्पेक्टर राजेश शाही, कांस्टेबल मंगल यादव आदि की संयुक्त टीम ने पनियहवा-टेंगरहा मार्ग स्थित देशी शराब की दुकान से अभियुक्त लक्ष्मन श्रीवास्तव पुत्र स्व. लल्लूलाल निवासी कुरेजी थाना गडवार जिला बलिया, रामभजन पुत्र स्व. मुन्नी गुप्ता निवासी पनियहवा एवं रमाकान्त पुत्र स्व. ठगई गुप्ता निवासी पनियहवा थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 60/64 आबकारी अधिनियम व 420/467/468/471/272 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…