News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर पुलिस ने आम लोगो की चेहरे पर लौटाई मुस्कान, तीस लाख रुपए का मोबाइल फोन बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 24, 2024  |  5:25 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस ने आम लोगो की चेहरे पर लौटाई मुस्कान, तीस लाख रुपए का मोबाइल फोन बरामद
  • एक सौ छः मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौपा

कुशीनगर । जिले के कप्तान आम जनों के चेहरे पर केवल मुस्कान देखना पसंद करते हैं, इसके लिए उन्होंने अधिनस्थों के बीच पैगाम भी दे डाला है। इसी कड़ी में जिले की सर्विलांस सेल की टीम ने तीस लाख रुपए की एक सौ छः गुम शुदा मोबाइल को बरामद करते हुए उनके स्वामियों के चेहरे पर मुस्कान लौटते हुए उनकी मोबाइल सोमवार को उन्हे सपुर्द कर दिया।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

जानकारी रहे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा जनता के खोये हुए मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों व C.E.I.R. पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर सर्विलांस सेल को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु पिछले दिनों निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में सर्विलांस सेल की टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुए जनपदीय, गैरजनपदीय व गैर प्रान्तो से कुल एक सौ छः विभिन्न कम्पनियों के मल्टी मीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया है। आप सभी को मालूम रहे की बरामद किए गए मोबाइल सेटों की कुल कीमत लगभग तीस लाख रुपये है। बरामद मोबाइल सेटों को अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा सोमवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।

बरामद मोबाइल फोन का विवरण जनशिकायत द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों से कुल REALME के 30, VIVO के 16, REDMI के 14, OPPO के 12, SAMSUNG के 10, INFINIX के 05, TECNO के 03, POCO के 02, ITEL के 01, LAVA के 01, ONE PLUS के 01 कुल 95 फ़ोन और CEIR पोर्टल के द्वारा कुल 11 बरामदगी हुई जिनमे INFINIX के 03, REALME के 02, VIVO- के 02, OPPO के 02, IQ के 01, SAMSUNG के 01 कुल बरामद मोबाइलों की संख्या-106 पुलिस ने बरामद किया है.

इस कामयाबी को दिलाने में उप निरीक्षक शरद भारती सर्विलांस प्रभारी जनपद कुशीनगर, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए शम्मी कुमार सर्विलांस सेल , कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार यादव सर्विलांस सेल , मुख्य आरक्षी आतिश कुमार सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर ,आरक्षी राहुल कुमार यादव सर्विलांस सेल ,आरक्षी रणवीर सिंह प्रियदर्शी सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर की भूमिका सराहनीय रही।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking