कुशीनगर । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कुकुत्था नदी घाघी पुल अहिरान मोड़ के पास में शुक्रवार/शनिवार की रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया जिसमें एक पशु तस्कर की पैर में गोली लगने से घायल हो गया।वही उसके दूसरा साथी को पुलिस टीम ने दबोच लिया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अपराधी संदिग्ध अवस्था मे देखे गए हैं।पुलिस टीम बैरीकेट लगाकर वाहनों की जांच करने लगी।इस दौरान एक चार पहिया वाहन से दो लोग आए। पुलिस देख कार बैरीकेट तोड़कर सवार भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तभी पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पशु तस्करों की फायरिंग से बचते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक पशु तस्करों के पैर में गोली लगी।मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अन्तर्राजीय वांछित कुख्यात पशु तस्कर 50000 रुपये का ईनामिया अभियुक्त पशु तस्कर मोहम्मद हाजि माजिद पुत्र मंजूर हसन साकिन मोहल्ला शेख जादगान कस्बा कांधला थाना कांधला जनपद शामली और 25000 रुपये का ईनामिया राजू यादव (घायल) पुत्र स्वर्गीय देवकी यादव साकिन बतरडेरा थाना कसया को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की।मुठभेड़ के दौरान 25000 रुपये का ईनामिया राजू यादव (घायल) पुत्र स्वर्गीय देवकी यादव साकिन बतरडेरा को पैर मे गोली लगी।कुख्यात पशु तस्कर ईनामिया अभियुक्त पशु तस्कर मोहम्मद हाजि माजिद के ऊपर प्रदेश के विभिन्न जगहों पर 25 से अधिक मुकदमे दर्ज है साथ ही पशु तस्कर ईनामिया अभियुक्त राजू यादव पर भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो तमंचा 315 बोर,चार फॉयर शुदा खोखा कारतूस ,छः अदद जिंदा कारतूस सहित अपराध में प्रयुक्त एक कार बरामद किया है।बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त साइबर सेल,थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी उ0नि0 अनिल कुमार सिंह जनपद कुशीनगर,प्रभारी निरीक्षक स्वाट सुशील कुमार शुक्ला,प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह,प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा थाना तरयासुजान,उ0नि0 अवनीश सिंह चौकी प्रभारी मधुरिया,उ0नि0 आलोक कुमार स्वाट,उ0नि0 अभिषेक सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने बाईट जारी करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र मे कुछ अपराधी संदिग्ध अवस्था मे देखे गए है,पुलिस ने तत्काल बैरीकेट लगाकर जांच शुरू कर दिया इसी दौरान अपराधियों द्वारा बैरीकैटिंग को तोड़ते हुए पुलिस पर फायर किया गया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। जिसमें पैर में गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया साथ ही एक और कुख्यात पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। इन अपराधियों की पहचान मोहम्मद हाजि माजिद व राजू यादव के रूप मे हुई है। कुख्यात पशु तस्कर पचास हजार रुपये का ईनामिया अभियुक्त पशु तस्कर मोहम्मद हाजि माजिद के ऊपर प्रदेश के विभिन्न जगहों पर 25 से अधिक मुकदमे दर्ज है साथ ही पशु तस्कर 25 हजात रुपये का ईनामिया अभियुक्त राजू यादव पर भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।पुलिस ने इन दोनों अपराधियों का गिरफ्तारी की गयी है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 25 हजार रुपये पुरस्कृत किया गया है।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…