News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Police/कुशीनगर: चोरी की पाँच बाइक व एक ई-रिक्शा के साथ चार गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Feb 19, 2022  |  4:55 PM

945 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/कुशीनगर: चोरी की पाँच बाइक व एक ई-रिक्शा के साथ चार गिरफ्तार

कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार सिंह के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पीयूषकान्त राय के कुशल नेतृत्व में शनिवार को थाना कसया पुलिस व स्वाट टीम कुशीनगर की सयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर रामाभार पुल के पास से 4 अभियुक्तों को चोरी की 5 (पाँच) मोटरसाईकिल व 1 (एक) ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया गया है,अभियुक्तों की पहचान शुभम उर्फ शिवम पुत्र राजकुमार,रिषु पुत्र प्यारे,पवन पटेल पुत्र जवाहिर,शाहरुख खान पुत्र सब्बीर खान के रूप में हुई।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कसया पर मु०अ०स० 109/2022 धारा 41/411/414/473 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय,प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चौधरी,प्रभारी उप निरीक्षक विवेक पांडेय,कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह,कांस्टेबल शिवानंद सिंह,कांस्टेबल संजय गुप्ता,कांस्टेबल जानसन गोंड़,कांस्टेबल विशाल यादव,कांस्टेबल शेरबहादुर सिंह,कांस्टेबल कमलेश कुमार-2,कांस्टेबल सत्यप्रकाश यादव शामिल रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking