News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: जिलों की सभी 7 सीटों पर शान्ति पूर्वक हुआ मतदान, डीएम व एसपी लगातार लेते रहे जायजा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 3, 2022  |  6:25 PM

688 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जिलों की सभी 7 सीटों पर शान्ति पूर्वक हुआ मतदान, डीएम व एसपी लगातार लेते रहे जायजा

कसया/कुशीनगर । जिला निर्वाचन अधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने आज प्रातः बेलवा बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, तथा आमजन व मीडिया बंधुओं के माध्यम से समस्त जनपदवासियों से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की, ततपश्चात जनपद में हो रहे विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत भ्रमणशील रह कर विधानसभा पड़रौना के बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, सरपतही खुर्द, मैलानगरी, विधानसभा रामकोला के विभिन्न मतदान केंद्रों, विधान सभा कुशीनगर के टेकुआटार, कसया स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों व हाटा के विभिन्न मतदान केंद्रों/ बूथ का निरीक्षण कर पीठासीन अधिकारी एवं मतदाताओं से व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी प्राप्त किया। डीएम व एसपी ने उपस्थित मतदाताओं एवं पोलिंग एजेंटों से शांतिपूर्ण मतदान करने एवं कराने में सहयोग की अपील किया।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट गण को भी लगातार भ्रमणशील रहकर अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया को स कुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्बारा पड़रौना स्थित उदित नारायण स्नातकोत्तर महा विद्यालय/इंटरमीडिएट कॉलेज के मतदान केंद्रों व ईवीएम जमा होने वाले काउंटर का निरीक्षण किया गया, तथा ईवीएम जमा होने वाले काउंटर की बैरिकेटिंग पर असंतोष जाहिर करते हुए तत्काल फ्रंट साइड से नीचे का हिस्सा पूर्ण रूप से पैक कराए जाने हेतु अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपरान्ह 4.00 बजे विधान सभा पड़रौना अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के बूथ सहित दुदही क्षेत्र के बूथों का भी निरीक्षण किया।

कुशीनगर में वोटिंग के लाइव अपडेट जानने के क्लिक करे!

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking