News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आम अवाम के हक की आवाज उठाते थे का0 प्रभु सिंह- अयोध्या लाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 2, 2023  |  6:40 PM

443 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आम अवाम के हक की आवाज उठाते थे का0 प्रभु सिंह- अयोध्या लाल
  • बुद्ध इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता व पार्टी के पूर्व जिलासचिव प्रभुनाथ सिंह की 21 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

कसया/कुशीनगर। नगर के गांधी चौक स्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यालय पर बुद्ध इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता व पार्टी के पूर्व जिलासचिव प्रभुनाथ सिंह की 21 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर भावभिनी श्रद्धांजलि दी गयी।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

पार्टी के जिलासचिव का0 अयोध्यालाल श्रीवास्तव ने आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सवोधित करते हुए कहा कि स्व सिंह हमेशा किसानों, मजदूरों, आम अवाम के हक की आवाज उठाते थे। वह खुद अपने खेतों में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी बढ़वाने के लिए काम बंद करा दिए और मजदूरी बढ़वाई। वह समाज मे सद्भाव भाईचारा कायम करने के लिए गांव गांव लाल झंडा लेकर बैठक किया करते थे। वह सच्चे कम्युनिस्ट नेता थे जिन्होंने समता मुलक समाज की स्थापना को लेकर आजीवन संघर्ष किया। आज के समय में उनकी कमी महसूस होती है। क्योंकि आज के राजनीति का आधार ही धर्म व जाती हो गया है। जो किसान मजदूर, नौजवान हक के लिए लड़ता था वह आज धर्म व जाती के लिए लड़ रहा है और उसका फायदा उठा कर लोकतंत्र के सभी माप दंडों को समाप्त किया जा रहा है। विचार की अभिव्यक्ति पर रोक लगाई जा रही है।

चाहे वह मीडिया हो या कोई नागरिक। देश की सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करने से रोजगार के अवसर कम हो रहे हैl महंगाई चरम पर है। का0 स्व0 सिंह के अधूरे सपनो को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर का0 गेंदा सिंह, का0 इदरीश सिद्दकी, का0 जवाहर शर्मा, का0 कैलाश गोंड, का0 कैलाश गिरी, केदार सिंह, का0 राजेन्द्र सिंह, का0 शंकर, का0 शंकर यादव, का0 राम नरेश यादव, का0 राजेश आदि कामरेड मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking