कसया,कुशीनगर।रमज़ान का रहमत व बरकत से भरा मुबारक महीना चालू है जगह-जगह मस्जिदों में इबादात की हुजूम है और रमज़ान की खास इबादत तरावीह सुनने सुनाने का काम जारी है। लोग हैसियत के मुताबिक तोहफ़ा भी पेश करते नज़र आ रहे हैं। इसी बीच हाफिज रज़ा हुसैन ने मस्जिदे आला हज़रत अहिरौली राय,कसया कुशीनगर में 15 दिन की तरावीह सुनाकर इलाके के लोगों के दिलों में जगह बनाया है।
बता दें कि 14 रमज़ान को तरावीह के बाद मस्जिदे आला हज़रत के इमाम मौलाना निसार अहमद का़दरी अमजदी ने खत्मुल कुरआन का इनेकाद किया जिसमें मु0 सुल्तान रज़ा ने “मुबारक हो माहे रमज़ान आया,हाफ़िज़ रज़ा ने खत्म कुरआन सुनाया” नात पढ़कर रमज़ान की फजी़लत बयान की उसके बाद इमाम साहब ने दुआ ख्वानी की जिसमें अपने देश में अमन व सलामती और आपसी भाईचारे के लिए खुसुसी दुआ की। इस बीच नाज़िम आला मिन्हाज अंसारी व बी.डी.सी.प्रत्याशी सरवर सिद्दीक़ी व मौलाना इंसाफ रज़ा कादरी नक्शबंदी व मु० सुल्तान रज़ा,अफ़रोज़ रज़ा व तमाम लोग मौजूद रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…