कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर बरवा फॉर्म में जर्मन हैंगर पंडाल का निर्माण हो रहा है।बताया जा रहा है कि इस पांडाल में एक लाख लोगों को बैठने की व्यवस्था होगी।यही से पीएम मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।20 अक्टूबर को 10:30 बजे पीएम मोदी का विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग करेगी पीएम द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पीएम सीधे हवाई मार्ग से ही तथागत भगवान बुध्द का दर्शन व पूजन करने तथागत बुद्ध के मुख्य मन्दिर पहुंचेंगे l तथागत का दर्शन व पूजन के बाद प्रधानमंत्री पुनः हवाई मार्ग से निर्धारित जनसभा कार्यक्रम स्थल बरवा फॉर्म पर 12 बजे पहुंचेंगे।जहां विशाल जनसभा को पीएम मोदी संबोधित करेंगे।बताते चले कि भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के मुख्य मंदिर के दर्शन के लिए मंदिर से कुछ ही दूरी पर मैत्रय की भूमि पर हेलीपैड का निर्माण हो रहा है, जहाँ एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद पीएम हवाई मार्ग से भगवान बुध्द का दर्शन करने पहुचेंगे।तथा इसी हैलीपैड से पुनः जनसभा स्थल के लिए रवाना होंगे।जिसके लिए लगातार दिन रात कार्य जारी है।हेलीपैड निर्माण से लेकर जनसभा स्थल का समतलीकरण,पंडाल को अंतिम रूप देने की तैयारी सहित सभी कार्य तेजी से जारी है।जिला प्रशासन पीएम के कार्यक्रम को लेकर हर वक्त अपने जिम्मेदारों से जानकारी हासिल कर रहा है।तथा कार्यक्रम स्थलों पर पहुँच कर कार्य की प्रगति को देख आगे रिपोर्ट प्रेसित कर रहा है।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…