कसया/कुशीनगर। जीवन में सफल होने के लिए विषयगत ज्ञान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, चिकित्सा, विज्ञान, कृषि, खेलकूद इत्यादि के भी बारे में जानना अत्यंत आवश्यक होता है।शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करती है। ये छात्रों को अपने विषय का विशेषज्ञ ही नहीं बनाती बल्कि संसार के समस्त अनुभवों से भी उसे परिचित कराती है l आज की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर इस के लिए बधाई का पात्र है कि, वह इस प्रतियोगिता के माध्यम से अपने छात्रों को विषय से हटकर दूसरे क्षेत्रों के बारे में भी ज्ञान प्राप्त करने हेतु प्रेरित कर रहा है। उपरोक्त बातें प्रो0 बृजेश कुमार पांडेय ने बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति-2023 में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कही।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गुआकता महामंत्री प्रो0 धीरेंद्र सिंह ने की।विजेता प्रतिभागियों की टीम एवं उनके सदस्यों के नाम की घोषणा निर्णायक मंडल के वरिष्ठ सदस्य प्रो0 कौस्तुभ नारायण मिश्र ने की।निर्णायक मंडल के अन्य सदस्य प्रो0 राजेश कुमार सिंह एवं डॉ. निगम मौर्य रहे।इस प्रतियोगिता में कुल चार टीम भाग ली l जिसमें बीएड विभाग की टीम-अशोक यादव,सूरज कन्नौजिया,अंकित गुप्त एवं अर्चना दुबे प्रथम स्थान पर रही।कला संकाय की टीम- निखिल गुप्त,विकास मिश्र,विजय सिंह, अजहरूद्दीन अंसारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान विभाग की टीम-अरुव शंकर मिश्र,प्रदीप भारती, रजनीश कुमार, जौहर अली रहे।इस अवसर प्राचार्य प्रो0 सिद्धार्थ पांडेय,प्रो0 सत्येंद्र गौतम,प्रो0 आमोद कुमार राय, डॉ0 गौरव तिवारी ,कार्यक्रम संयोजक प्रो0 महबूब आलम समेत काफ़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…