कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्ड़ा)। प. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों द्वारा कुशीनगर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर अंत्योदय अन्न योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित कर लोगो से पुनः भाजपा सरकार बनाने को लेकर संकल्प लिया l इसी क्रम मे शक्ति केंद्र अनिरुद्धवा के बूथ संख्या 295,296मे अंत्योदय के प्रेरता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पुरे धूम धाम से मनाते हुए फिर से 2022मे भाजपा सरकार को जिताने का संकल्प लिया गया l जिसमे मुख्य रूप से मण्डल महामंत्री प्रभुनाथ सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक गुड्डू गुप्ता, बूथ अध्यक्ष गणपति शर्मा, रामाश्रय सिंह, दुर्गेश गुप्ता पन्ना प्रमुख, नागेंद्र गुप्ता रिपु गुप्ता, केशवर गुप्ता, चन्द्रिका गुप्ता आदि, तो टेकुआटार मण्डल मे अंत्योदय अन्न योजना के तहत गरीब तबके के लोगो को अन्न वितरण कर पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया l इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित टेकुआटार युवा भाजपा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, जिला कार्य समिति सदस्य सचिन पाठक, विधायक पुत्र दिवेंदु मणि त्रिपाठी, जिलामंत्री अनूप तिवारी, राजेश पटेल, अजित प्रताप राव, छत्रसाल मद्धेशिया, चंद्रशेखर कुमार, भोला कुमार, बब्लू पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे l
खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…