कसया/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता हीरा बेन के निधन पर सांस्कार भारती के तत्वावधान में नगर स्थित डॉ अनिल कुमार सिन्हा के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों मे विराम माँ में मोदी जी ने हमेशा त्रिमूर्ति की अनुभूति की। जिसमें एक तपस्वी की यात्रा , निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रतिबद्ध जीवन समाहित है मोदी जी के शब्दों में माँ से कम ही बात हुआ करती थी। लेकिन वे इस बाटनसे कभी नाराज नहीं होती। फोन पर एक बात हमेशा कहती थी देख भाई कभी कोई गलत काम मत करना। बुरा मत करना। हमेशा गरीब के लिए काम करना। उनका कहना था कि काम करो बुद्धि से जीवन जिओ शुद्धि से। सुरेश प्रसाद गुप्ता ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माता के ऋण से कभी उऋण नहीं हुआ जा सकता। धन्य हैं वह वीर माँ जिसने देश को यशस्वी प्रधानमंत्री और विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति को जन्म दिया।
इस अवसर पर डॉ सिन्हा, अशोक कुमार जैन, कृष्ण कुमार, उमेश कुमार, मुन्ना रौनियार, मनोज़ कुमार मद्धेशिया, रजनीश त्रिपाठी, अरुण कुमार राय, अजय गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, लव मद्धेशिया, राजू मद्धेशिया, वैजनाथ प्रसाद, रमेश मद्धेशिया, कृष्ण मुरारी, विवेक कुमार सिंह, दयानन्द दुबे, गोलू जायसवाल, दिनेश गुप्ता, मौसम मद्धेशिया आदि ने दो मिनट का मौन रख श्रीमती बेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…