News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ईनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध शस्त्र-नगद के साथ फर्जी एटीएम कार्ड बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 28, 2024  |  10:08 AM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ईनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध शस्त्र-नगद के साथ फर्जी एटीएम कार्ड बरामद

कुशीनगर । स्थानीय पुलिस को बीती रात्रि एक बड़ी कामयाबी हाथ आई है,पुलिस टीम ने अन्तर्राज्यीय साईबर संगठित गिरोह के वांछित हिस्ट्रीशीटर पच्चीस हजार रुपए व पंद्रह हजार रुपये के ईनामिया दो अभियुक्तों से कोतवाली पडरौना क्षेत्रान्तर्गत परसौनी गण्डक नहर पुलिया सुखपुरा टोला लौगपुरा के पास मुठभेड़ हो गया जिसमे दोनो अभियुक्त घायल हो गए,जिनके पैर में गोली लगी है,जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इन दोनो के पास से अवैध शस्त्र,45000 रुपये नगद, 42 अदद फर्जी एटीएम कार्ड,अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

आज की हॉट खबर- “शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना...

बताते चले की बीती रात्रि शनिवार/रविवार को जरिए मुखबिर कोतवाल पडरौना सुशील कुमार शुक्ल को यह सूचना हाथ लगी की दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से कोतवाली क्षेत्र के परसैनी गंडक नहर पुलिया सुखपुरा टोला लौंगपूरा के पास है,जिनकी चहल कदमी कुछ संदिग्ध लग रही है,सूचना पर विश्वास कर कोतवाल सुशील कुमार शुक्ल मय टीम,प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत,स्वाट टीम प्रभारी अलोक यादव,उप निरीक्षक शरद भारतीय मय टीम को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेरा बंदी किया,तो खड़े संदिग्ध पुलिस टीम से अपने को घिरे देख कर पुलिस टीम पर फायर झोकते हुए भागने लगे,पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में रतन कुमार कुंडू पुत्र गोपालचंद कुंडू निवासी तेलियानी रोड थाना इटियाथोक जिला गोंडा (25 हजार इनामिया अभियुक्त)
और उसका साथी कुलदीप कुमार शुक्ला पुत्र अशोक कुमार शुक्ला निवासी बेनदुली थाना इटिया थोक जनपद गोंडा की पैर में गोली लगी और इन्हे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी रहे की अभियुक्त रतन कुमार कुंडू पर पच्चीस हजार रुपए का ईनाम पहले से घोषित था,जिस पर कुल ३३गंभीर अपराधिक मुकदमे पंजीकृत है। वही उसका साथी कुलदीप कुमार पर पंद्रह हजार रुपए का पुरस्कार घोषित था,जिसके ऊपर कुल छः मुकदमे पहले से दर्ज है। इन दोनो के पास से एक फैक्ट्री मेड पिस्टल मेड इन इटली U.S.A. .32 बोर,दो जिन्दा कारतूस .32 बोर ,चार फायर शुदा खोखा कारतूस .32 बोर , एक तमंचा 315 बोर , एक जिन्दा कारतूस 315 बोर,फायर शुदा एक खोखा कारतूस 315 बोर ,नगद रूपया कुल 45 हजार , 42 अदद एटीएम कार्ड, के साथ ही अपराध मे प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल माल मुकदमाती नं0 UP 43 BC 7044 बरंग ग्रे माडल होन्डा एसपी 125 की बरामदगी हुई है।

यहां बताना चाहूंगा कि अंतर प्रांतीय साइबर गिरोह से हुई मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला कोतवाली पडरौना ,प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त थाना साइबर ,उप निरीक्षक आलोक कुमार स्वाट टीम प्रभारी ,उप निरीक्षक शरद भारती प्रभारी सर्विलांस टीम , उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी सिधुआ थाना ,उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी मिश्रौली ,उ0नि0 रविकान्त कुमार चौकी , हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम , हे0का0 संतोष सिंह स्वाट टीम,हे0का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम , हे0का0 राहुल सिंह स्वाट टीम , का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम, हे0का0 अभिषेक यादव सर्विलांस टीम,का0 राहुल यादव सर्विलांस टीम शामिल रहे।

संबंधित खबरें
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के जोकहिया चौराहे पर अपनी दुकान के सामने खड़ी महिला…

आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव
आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव

कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…

“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking