कसया/कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को नगर कसया स्थित होटल लीला गैलेक्सी में देश के चौथे स्तंभ पत्रकार बंधुओं के संग होली मिलन एवं सम्मान समारोह ‘रंगोत्सव’ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारो को रोटरी के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्रम एवं होली किट देकर सम्मानित किया गया। कुशीनगर महोत्सव के संयोजक विनय राय ने रोटरी के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोटरी का कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय है।

रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल एवं अध्यक्ष डॉ. एमएच खान एवं कार्यक्रम संयोजक सदरे आलम ने उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया एवं होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन रोटरी के सचिव वाहिद अली ने किया।इ
स अवसर पर दिनेश तिवारी भोजपुरिया, अमित श्रीवास्तव एवं वीरेश राय ने होली के गीतों से सभी श्रोताओं का का मन मोह लिया। रोटरी के सदस्य और पत्रकार बंधुओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर और गले मिल कर होली की अग्रिम बधाई दी। 
कार्यक्रम में रोटरी उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह सचिव अरूण कुमार वर्मा, सह कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील सिंह, डॉ. जे के पटेल, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी सोनू, गौरव मद्धेशिया, इम्तियाज आलम, विशाल शर्मा, गोपी चंद कसौधन, दुर्गेश चतुर्वेदी, अश्वनी जायसवाल, शंभू कुशवाहा, हसमुद्दीन अंसारी, अमित श्रीवास्तव, अखिलेश शर्मा के अलावा पत्रकार जिला प्रभारी न्यूज़ अड्डा सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी, आफताब आलम, मो0असलम, राज पाठक,संदीप त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, कुंदन मिश्रा, वीरेश राय, बृज बिहारी त्रिपाठी, राजकुमार गिरी, अजय मिश्रा, संजय चाणक्य, अनिल त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, अनिल तिवारी, शैलेश सिंह, डीके पाण्डेय, प्रमोद कुमार गोंड, अनुराग रंजन, रितेश कुमार सिंह, कन्हैया कुशवाहा, बृजेश कुमार पासवान, विकास श्रीवास्तव, मुकेश पटेल, अजय तिवारी, कृष्णानंद पाठक, ज्ञानेश्वर बरनवाल, राकेश कुशवाहा, मोहन वर्मा, विजय कुमार तिवारी, आलोक तिवारी, नीरज दुबे, सतीश सिंह, आदित्य दीक्षित, दिलीप जायसवाल, दीपक मिश्र, शैलेश प्रजापति, संजय तिवारी, उमेश जायसवाल कुन्नू जी एवं संजय तिवारी शामिल रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…