- पर्यावरण में हो रहे तेजी से बदलाव को रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी
कसया/कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर, नगर पालिका परिषद कुशीनगर एवं वन विभाग कसया के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस पर प्राथमिक विद्यालय प्रेमवालिया के प्रांगण में ट्री-गार्ड सहित पौधरोपण किया गया। साथ ही संस्था द्वारा इस सत्र में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसका शुभारंभ इस विद्यालय में अशोक एवंl पीपल के 21 पौधे लगाकर की गई। साथ ही संस्था के सदस्यों के द्वारा बच्चों को मिठाई, चिप्स इत्यादि भी बांटे गए।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी के संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जयसवाल ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना हमारा मुख्य उद्देश्य है, वर्तमान समय में विश्व की जनसंख्या लगभग 8 अरब से भी ज्यादा है जिसका नकारात्मक प्रभाव हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है। इसलिए अब हम सबको पौधा लगाना बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है, साथ ही रोटरी क्लब कुशीनगर सामाजिक कार्यो में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैै।
रोटरी क्लब के रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि पर्यावरण में हो रहे तेजी से बदलाव रोकने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है इससे वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने क्षेत्र में पौधे लगाने होंगे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया साथी रोटरी के सदस्य को पौधारोपण करने हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने किया।
रोटरी के कार्यक्रम संयोजक अजय सिंह ने कहा कि लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव राजीव जायसवाल ‘लक्ष्य’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, अरूण कुमार वर्मा, अश्वनी जायसवाल, डॉ. जेके पटेल एवं आदिल शामिल रहे।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…