News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विश्व जल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कर किया गया पौधारोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 22, 2023  |  5:51 PM

355 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विश्व जल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कर किया गया पौधारोपण

Advertisement

  • गोष्ठी में जल संरक्षण का लिया गया संकल्प
  • जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं-वनाधिकारी कसया अखिलेश कुमार दुबे

कसया/कुशीनगर। विश्व जल दिवस के अवसर पर बुधवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा नगर पालिका परिषद कुशीनगर के विवेकानंद नगर स्थित संविलियन विद्यालय बेलवा पलकधारी सिंह के परिसर में संगोष्ठी और पौधरोपण कर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

मुख्यअतिथि क्षेत्रीय वनाधिकारी कसया अखिलेश कुमार दुबे ने कहा कि जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। बढ़ते तापमान और अत्यधिक जल दोहन से धरातलीय और भूगर्भीय सूखा का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए हम पानी बचाने के उपायों को लेकर लोगों को जागरूक करना होगा। सरकार ने भी जल के संग्रह, संरक्षण के लिए योजनाएं संचालित की है।पौरोपण पर्यावरण संतुलन और जल संचय के लिए आवश्यक है। नई दिशा सचिव डा0 हरीओम मिश्र ने जल संचय पर चर्चा करते हुए कहा कि अत्यधिक जल दोहन से हर व्यक्ति और उद्योगों को बचना चाहिए। नहीं तो जल का संकट भविष्य में गहरा जाएगा। रोजमर्रा की जरूरतों में जल का प्रयोग सावधानी से किया जाय। बरसात के पानी को इकट्ठा करने के लिए जल संचय प्रणाली अपनायी जाय। नल की टोटियों को खुला न छोड़ें। नए तालाब निर्माण, कुंओ का पुनरूत्थान, घर के पानी के लिए सोख्ता निर्माण आदि पर ध्यान दिया जाय। स्मिता बहन ने जल को जीवन बताया। इस मौके पर विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक रामचन्द्र सिंह ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ब्रजेन्द्र कुमार शाही, दीपिका सिंह, रिफत आरा, राजेन्द्र प्रसाद, अमिता सिंह, आंगनवाड़ी सुमन देवी, सिर्जवती देवी, सीता देवी, चांदनी सिंह, घुरा देवी, कौशल कामिनी देवी, उमरावती देवी, फेंकनी देवी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking