कसया/कुशीनगर । विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आशुतोष शिक्षा एवं सेवा संस्थान (केआईपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गीडा गोरखपुर) के तत्वाधान में बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 12 विद्यालयों के लगभग 550 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट विज्ञान एवं तकनीकी से संबंधित मॉडल एवं पोस्टर प्रस्तुत कर अपने विद्यालयों का गौरव बढ़ाया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि केआईपीएम कॉलेज के सचिव विनोद कुमार सिंह ने मां शारदा को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण ने विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन कर उत्कृष्ट मॉडलों को देखा एवं उसे सराहा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि बच्चों के अंदर इतनी अच्छी अच्छी प्रतिभाएं छुपी हुई हैं जिन्हें संवारने के लिए और तकनीकी के क्षेत्र में आगे उभारने के लिए केआईपीएम कॉलेज, गीडा गोरखपुर ने एक सराहनीय कार्य किया है। श्री सिंह ने कहा की इस तरह के विज्ञान जागरूकता के कार्यक्रम से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और आगे चलकर भविष्य में यही बच्चे देश एवं अपने मां बाप का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम का संचालन मार्तण्डराम त्रिपाठी ने किया l
उक्त कार्यक्रम में संस्था के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर जाहिद रियाज खान, प्रधानाचार्य बुद्ध इंटर कॉलेज इम्तेयाज अहमद खान, प्रबंधक ओमप्रकाश दूबे, शिक्षक आई.ए. खान, राजेश राय, राजेश पाठक,बीपी सिंह, नेहा राज, सत्यम राय आदि उपस्थित रहे l
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…