News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर स्काउटिंग को ग्लोबल विलेज में पूरे देश में मिला प्रथम स्थान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 9, 2023  |  6:12 PM

658 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर स्काउटिंग को ग्लोबल विलेज में पूरे देश में मिला प्रथम स्थान

कुशीनगर। राजस्थान के रोहट पाली में आयोजित भारत स्काउट गाइड के 18 वें राष्ट्रीय जम्बूरी में ग्लोबल विलेज डेवलपमेन्ट में गोरखपुर मंडल में कुशीनगर के टीम ने प्रतिभाग किया था जिसें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ हैं। उक्त की जानकारी देते हुए जिला मुख्यायुक्त अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय जम्बूरी में कुशीनगर को प्रथम स्थान मिलना गौरव की बात हैं।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त सतीशचन्द्र श्रीवास्तव स्काउट, श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त मु० इजाहारूल खान, टीम प्रभारी दयाशंकर मिश्र, डॉ० त्रिगुणानन्द मणि त्रिपाठी, विजय मणिन्द्र त्रिपाठी, यूएनआईसी के मु० रईस व गाइड छात्राएं खुशी, रिया, श्रेया, ज्योति, रूकसार, आसिया, गुंजन स्काउट शुभम, अमन, डेविड, शिवम, सत्यम, अप्रीत, राघवेन्द्र ने अपनी प्रस्तुति दिया था। विदित हो कि जम्बूरी का उद्धाटन उद्घाटन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया थां।

जिसके मुख्य अतिथि राज्यपाल राजस्थान कलराज मिश्र, विशिष्ट अतिथि डॉ० अनिल जैन अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड सांसद राज्यसभा थे। अध्यक्षता अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान ने किया था इसमें देश भर से स्काउट गाइड की टीमों ने भाग लिया था।

संबंधित खबरें
विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, कृत्रिम घोंसलों से दिया संरक्षण का संदेश
विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, कृत्रिम घोंसलों से दिया संरक्षण का संदेश

कसया, कुशीनगर। विश्व गौरैया दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को कसया स्थित कलश…

होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

तमकुहीराज , कुशीनगर।राजनीतिक और सांस्कृतिक समागम के साथ वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में होली…

मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking