कसया/कुशीनगर। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उद्यमिता को लेकर सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
अहमदाबाद के कुशीनगर शाखा कार्यालय द्वारा कुशीनगर के वत्स कम्प्युटर एडुकेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर वाणिज्य संकाय प्रो. इंद्रासन प्रसाद ने उद्यमिता के विकास और महत्व को लेकर विस्तृत चर्चा की।
ईडीआई कुशीनगर के परियोजना अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा की परम्परागत शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को नौकरी प्राप्त करना काफी मुश्किल है। ऐसे में स्वरोजगार कर न सिर्फ अपने लिए रोजगार पैदा करेगे बल्कि दुसरे लोगो को भी रोजगार देंगे। जिलासहायक विकास अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड आरके यादव ने कहा कि सहित वक्ताओं ने मुख्य विषय जैसे उद्यमी के गुण, उद्यमी बनने के फायदे, उद्यम अवसर की पहचान एवं चयन, उद्यम स्थापना प्रक्रिया, समस्या समाधान, मार्केटिंग, किस कार्य के लिए किससे मिले, केवीआईसी, जिला उद्योग केंद्र, बैंक आदि के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ, ऋण-प्रक्रिया, उपलब्धि अभिप्रेरणा, कार्यशील पूजीं प्रबंधन, लेखा-जोखा, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, एवं औद्योगिक भ्रमण, ग्राहक प्रबंधन आदि विषयों की जानकारी दी तथा उनके द्वारा उद्यम स्थापना हेतु बैंक से वित्तीय सहयोग, लोन प्रोसेस, सरकारी स्कीम इत्यादि के बारे में बताया गया।
वत्स कम्प्युटर सेंटर के निदेशक मनोज कुशवाहा ने सबका आभार व्यक्त करते हुए आर्थिक विकास की रणनीतियों पर चर्चा की और कहा कि कहा कि रोजगार पैदा करने का सबसे महत्वपूर्ण तंत्र और उपकरण उद्यमिता है। बताया गया कि कैसे सरकार किसी भी स्टार्टअप के लिए छात्रों के विचारो का समर्थन करती है। इस अवसर पर 56 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…