कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र पडरौना के सभागार में सेल्फ एस्टीम एंड बॉडी कॉन्फिडेंस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। इस अवसर पर किशोरों को सफलता के मंत्र बताए गए।मुख्य अतिथि जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सत्येंद्र मौर्य ने कहा कि आज की जरूरत है कि हमारे किशोर और किशोरिया, मानसिक और शारीरिक दक्षता के स्तर पर समृद्ध हो, इस तरह के प्रशिक्षण से युवक एवं युवतियाँ, समृद्ध होकर देश के विकास में एक नई पहचान बनाएंगे l
संचालन कर रहे प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में युवक एवं युवतियों का मानसिक समृद्धि समान रूप से विकसित नहीं है जिससे उनके क्षमता का पूरा उपयोग देश के विकास में नहीं हो पा रहा है इस तरह के प्रशिक्षण से उनका समान विकास होगा और देश के विकास में अपना संपूर्ण योगदान दे पाएंगे। श्री त्रिपाठी ने भूकंप की तरंगों पर चर्चा करते हुए कैसे जान माल का खतरा कम हो इसका सचित्र उदाहरण देकर बताया। प्रशिक्षिका मनोरमा सिंह ने कहा कि हर बच्चा अनोखा होता है उसकी किसी अन्य से तुलना नहीं करनी चाहिए, यह प्रशिक्षण निश्चित ही बच्चों में शारीरिक आत्मविश्वास भरेगा और बच्चे अपना श्रम व समय अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगाएंगे । प्रशिक्षक के नीरज बंका, विजय प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, बलराम सिंह, शिव शंकर त्रिपाठी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों को सहभागिता का प्रमाण पत्र दिया गया। सतीश कुमार पासवान ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अशोक प्रताप सिंह, संदीप कुमार मिश्र ,वकील सिंह,, चंद्रपाल सिंह, वेद प्रकाश मिश्र, सतीश चंद्र राय, देवेंद्र कुमार सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, विवेक कुमार पांडे, शिखारी राम, चंद्र प्रताप चौधरी, नन्हे प्रसाद, गौरव तिवारी, जाहिद हुसैन, संजय कुमार शाही, अमित चौधरी, अश्विनी मिश्र, नित्यानंद शुक्ला, श्रीमती संध्या देवी, प्रियंका त्रिपाठी, नम्रता पांडे, अर्चना राय, रीना गुप्ता, प्रेमलता यादव, रितु जायसवाल,पुष्पा देवी, क्रांति किरण, कलम दानी सिंह आदि उपस्थित रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…