News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भारत की परिकल्पना विषयक संगोष्ठी सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2023  |  8:17 PM

362 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भारत की परिकल्पना विषयक संगोष्ठी सम्पन्न
  • आपसी मेल जोल व प्रेम से राष्ट्रीय एकता को मिलेगा बढ़ावा –  मनोज कुमार
  • सामाजिक सद्भाव से सुंदर व खुशहाल बनेगा भारत   -अयोध्यालाल श्रीवास्तव
  • सबके सम्मान से कायम होगा भाईचारा- विवेक कुमार वर्मा

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत बरवा जंगल स्थित वन सती माता विद्यालय में राइज एंड एक्ट के तहत राष्ट्रीय एकता, शान्ति, सद्भाव एवं न्याय के लिए “भारत की परिकल्पना ” विषयक परिचर्चा व रैली का आयोजन कर समता मूलक समाज निर्माण का संकल्प लिया गया।मुख्य वक्ता अम्बेडकर नगर से आये मनोज कुमार ने कहा कि आपसी मेल जोल व प्रेम से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलेगा। भारत हजारों साल से विविध धर्म संस्कृतियों का देश रहा है। सदियों से लोग बेहतर तरीके से एक दूसरे के साथ भाईचारा के साथ रहते आये हैं।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

हमारे महापुरुषों की आईडिया ऑफ इंडिया की जो परिकल्पना थी उसमें स्वतंत्रता, समता, बन्धुता और न्याय हो। हम बुद्ध, कबीर, रैदास,गोरख नाथ, स्वामी विवेकानंद, गांधी, नेहरू अंबेडकर, भगत सिंह आदि को पढ़ेंगे व जानेंगे तभी मेल जोल और साझी संस्कृति को आगे बढ़ा सकेंगें। आजादी का पूरा आंदोलन इसी मेल-जोल का नतीजा था। माकपा के जिला सचिव अयोध्या लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना होगा। तभी एक सुंदर व खुशहाल भारत बनेगा। ऐसे वातावरण का निर्माण करें ताकि एकता व प्रेम कायम रहे। का0 इदरीश सिद्दकी ने कहा कि सम्प्रदाय वाद, जातिवाद, भेद के खिलाफ लड़ना होगा। डा0 अवधेश नन्द ने महिला शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया। रालोद नेता विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि सभी धर्म संस्कृति का सम्मान होगा तभी राष्ट्रीय एकता, शांति, सद्भाव व न्याय कायम होगा। जवाहर शर्मा ने कहा कि हमारा संविधान मानवतावादी है और सभी के कल्याण और बराबरी के लिए है।उसे पूर्णरूपेण लागू करके शांतिमय समाज बना सकते हैं।  शिक्षक रामाश्रय कनौजिया ने कहा कि भारतीय समाज सह-अस्तित्व के सिद्धांत पर आधारित है। हमे इसे बचाये रखने की कोशिश जारी रखनी चाहिए। इसी क्रम में शकुंतला सिंह व सुमन सिंह ने सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्या सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय सबको मिले इसी जागरूकता के लिए परिचर्चा रखी गयी है।

अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजक मो0असलम व संजय सिंह ने किया तथा  संचालन सामाजिक कार्यकर्ता हृदया नन्द शर्मा ने किया। इस दौरान सुरेश सिंह, अनिरुद्ध कुमार गोंड, विश्वजीत कुमार, शिव कुमार सिंह, विजय कुमार, लक्ष्य कुमार सिंह, मृयुंजय गुप्ता, गुलाब कुशवाहा, सतीश सिंह, नूर सब्बा खातून, कुमारी वर्षा सहित छात्र – छात्राएं मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking