News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विजय दशमी के अवसर पर आयोजित हुई संगोष्ठी 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2023  |  2:09 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विजय दशमी के अवसर पर आयोजित हुई संगोष्ठी 
  • अशोक की धम्मनीति लोक कल्याणकारी -डॉ. रमाकांत कुशाग्र
  • अशोक ने धम्मनीति के द्वारा धम्म विजय की संकल्पना को साकार किया-डॉ.निगम मौर्य 

कसया/कुशीनगर। सम्राट अशोक की धम्मनिति उच्च नैतिकता का प्रतिमान थी। सम्राट की धम्मनिति को लेकर राज्य के अधिकारी से लेकर आमजन तक में समान स्वीकारोत्ति थी।इसी कारण अशोक की धम्मनीति लोक कल्याणकारी और सफल सिद्ध हुई।

उपरोक्त बातें सम्राट अशोक वेलफेयर सोसायटी कुशीनगर और श्रीलंका बुद्ध विहार द्वारा अशोक विजय दशमी के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. रमाकांत कुशवाहा कुशाग्र ने कही।इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ.निगम मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक ने धम्मनीति के द्वारा धम्म विजय की संकल्पना को साकार किया। करुणासागर तथागत बुद्ध की शिक्षाओं से प्रभावित होकर सम्राट अशोक ने पड़ोसी देशों को चिकित्सकीय सहायता, धम्म प्रचारक, औषधिया,चिकित्सक आदि भेजकर मैत्री संबंध स्थापित किया। आपने बताया कि विश्व के ज्ञात इतिहास में सम्राट अशोक पहला शासक था जिसने पंथनिरपेक्षता की नीति अपनाई और बौद्ध धर्म अपनाने के बावजूद दूसरे धर्मो को बराबर का आदर और सम्मान दिया।यह बात उसके शिलालेख से भी पता चलती है। विशिष्ट वक्ता डॉ शंभू दयाल कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक ने राजनैतिक विजय को त्यागकर धम्म विजय की नीति अपनाई।यह पंथनिरपेक्ष शासक थे इसका पता उनके द्वारा भिक्षुओं और ब्राह्मणों को समान रूप से दान देने की घोषणा से परिलक्षित होती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूज्य भंते डॉ नंद रतन थेरो ने बताया कि बुद्ध वचन प्राणी मात्र के प्रति करुणा से ओतप्रोत है।बुद्ध शासन में रहने वाला व्यक्ति त्यागमई और नैतिक जीवन जीता है।सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध के संदेशों को विश्वभर में पहुंचाया।इस दृष्टि से बुद्ध धर्म के प्रति उनका योगदान अतुलनीय है।बुद्ध धर्म में अगाध आस्था के कारण ही उन्होंने अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को भिक्षु संघ में दाखिल कराकर श्रीलंका धर्म प्रचार हेतु भेजा। इस संगोष्ठी में पूज्य भंते , डॉ अवधेश कुशवाहा और डॉ सुमित आदि ने भी विचार व्यक्त किया।।श्रीलंका बुद्ध विहार द्वारा धम्म विजय दिवस के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सकीय शिविर भी लगाया गया। जिसमे लगभग 500 लोगो ने विभिन्न बीमारियों का ईलाज कराया।आज यहां आए हुए भी भिक्षुओं और उपासकों को बुद्ध विहार द्वारा भोजन दान भी किया गया।

आज के कार्यक्रम में डॉ एस के कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा,भंते तेजेंद्र,भंते मुलायम, कमलेश कुशवाहा,राजेश सिंह,कन्हैया कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में उपासक और उपसिकाएं सम्मिलित हुए।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking