कसया/कुशीनगर। सामाजिक सद्भावना के बढ़ते कदम के तहत शांति सद्भावना मंच कुशीनगर की एक बैठक नपाप कुशीनगर (डुमरी) की सिसवा में सम्पन्न हुई। जिसमें संवैधानिक मूल्यों की जानकारी दी गयी।
बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह जयंती पर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को सामाजिक न्याय का पुरोधा बताया। पूर्व ग्राम प्रधान कपिलदेव प्रसाद ने कहा कि बोधिसत्व बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने संविधान की रचना करके सबको बराबरी का हक, अधिकार दिया। रामप्रीत सिंह ने कहा कि आपसी मेल जोल की परम्परा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। शुभनरायन यादव, वशिष्ट यादव ने कहा कि कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय बनाये जाने की मंजूरी मिलने से जिले का विकास होगा। इस तरह की योजना से शिक्षा व जन विकास होगा।
जोनल ट्रेनर संजय सिंह ने संवैधानिक अधिकार, मूल कर्तव्य, संवैधानिक मूल्य, न्याय ,समता, स्वतंत्रता, बंधुता, और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि मंच का उद्देश्य समाज में सद्भावना व शांति कायम करना है। इस दौरान ग्रामीण मंच सदस्य मौजूद रहे।
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…