कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने गुरुवार को देर सांयकाल पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी व क्षेत्राधिकारी कसया व खड्डा के मौजूदगी में गोवध,गोतस्करी से संबंधित लम्बित विवेचनाओं के संबंध में जनपद के समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक व संबंधित विवेचकों का अर्दली रूम किया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा गोवध,गो तस्करी से संबंधित विवेचनाओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सभी विवेचकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये इसके अतिरिक्त उन्होंने गोवध व गो तस्करी में संलिप्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में शत प्रतिशत कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिये । साथ ही थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।
उन्होंने सपष्ट शब्दो में निर्देशित किया की हर कीमत पर शिकायती आवेदन पत्रों की निस्तारण समय अवधि के अंदर ही किया जाए,किसी कीमत पर शिथिलता,लापरवाही क्षम्य नही किया जायेगा।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…