कुशीनगर । बीती देर रात्रि पुलिस महकमे में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने तबदला एक्सप्रेस को दौड़ाया है,जिसमे दो निरीक्षक के साथ इकतीस दरोगा सवार हुए है। सवारी करने वालो में गैर जनपद से आए उप निरीक्षकों की संख्या अधिक है। इसी क्रम में एक चौकी प्रभारी के कार्य क्षेत्र में भी परिवर्तन हुआ है।
जानकारी रहे की तीन हेड कांस्टेबल के साथ छः महिला आरक्षी और तेरह अरक्षियो के कार्य क्षेत्र में भी परिवर्तन हुआ है। लेकिन लम्बे समय से पुलिस लाइन में वेटिंग लिस्ट में पड़े दरोगा,हेड कांस्टेबल, सिपाहियो का अभी टिकट कन्फर्म नही होने से उन्हें मायूसी ही हाथ आई है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा इस तबादले को रूटीन प्रक्रिया का एक अंश बताया जा रहा है।

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…