कसया/कुशीनगर । आल यूपी स्टाम्प वेंडर के आह्वान पर प्रदेश के 25हजार स्टाम्प वेंडर्स अपनी मांगो के समर्थन में 25अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे l इसी क्रम में नगर कसया के समस्त स्टाम्प विक्रेता उक्त तिथि को शांतिपूर्ण ढंग से हड़ताल करेंगे, जिसके क्रम में मंगलवार कसया के समस्त स्टाम्प विक्रेताओं ने प्रभारी उप निबंधक को ज्ञापन देक़र होने वाले हड़ताल से अवगत कराएं है l दिए गये ज्ञापन में स्टाम्प वेंडरो ने मांग किया है कि प्रदेश में ई स्टाम्प पेपर की फोटो कॉपी स्कैनिंग क़र राजस्व की चोरी हो रही है, जिसे रोकने के लिए आम जनमानस द्वारा आसानी से पहचाना जाने वाला सुरक्षा फीचर्स लगाना आवश्यक है, प्रदेश के स्टाम्प वेंडर्स का आईडी कार्ड जारी किया जाय,एक लाख के सापेक्ष 2.50रुपया कमीशन स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन से दिलाया जाय,फिजिकल स्टाम्प पेपर एवं ई स्टाम्प सामानान्तर निरंतर रखा जावे,फिजिकल स्टाम्प पेपर में राजस्व चोरी की संभवना नहीं है, तथा कोषांगार के माध्यम से सॉफ्टवेयर डेवलप करते हुए ई स्टाम्प की विक्री कराई जाय l
ई स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन के अधीन अब ई स्टामपिंग करना मुश्किल व असुरक्षित है l इन पाँच सूत्री मांगो को लेकर स्टॉम्प विक्रेता उक्त निर्धारित तिथि पर हड़ताल को लेकर उप निबंधक को ज्ञापन सौंपा l
इस मौके पर आनंद मद्धेशिया,मनोज कुमार, रविन्द्र शर्मा,राहुल गुप्ता,संतोष कुमार, संजीव कुमार,मुन्ना प्रसाद, कपिलदेव सिंह,विरेन्द्र मिश्रा, रामविलास यादव सहित समस्त स्टाम्प विक्रेता मौजूद रहें l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…