News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी ने की कांग्रेस प्रत्याशी की जिताने की अपील

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2022  |  6:33 PM

659 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी ने की कांग्रेस प्रत्याशी की जिताने की अपील
  • कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है: इमरान

कसया/कुशीनगर। विधानसभा कुशीनगर क्षेत्र के दुल्हनिया इंटर कालेज टेकुआटार के मैदान में कांग्रेस पार्टी की चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन व पार्टी के स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी पार्टी प्रत्याशी श्यामरती देवी को जिताने की जनता से अपील की।

इससे पूर्व हेलीकाप्टर से उतर कर सीधे मंच पर पहुंचे श्री इमरान का पीसीसी सदस्य जगदम्बा प्रसाद सिंह, जिला सचिव जितेंद्र पटेल, पूर्व जिपंस आनंद उर्फ सुरेश सिंह, जान मोहम्मद, ब्लाक अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, अजय कुमार सिंह, अशोक सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सम्मानित जनता को हाथ लहराते हुए अभिवादन किया और श्यामरती देवी को मां कहते हुए आम जन मानस से तीन मार्च को हाथ का पंजा को जिताकर सदन में भेजने की अपील की।अपने सम्बोधन में मोदी, योगी, शाह को महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा और कहा कि डीजल,पेट्रोल, रसोई गैस, सरसो का तेल का मूल्य सातवे स्थान पर है। कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है। वही सुशासन लाएगी। एकबार फिर उनहोने शायराना अंदाज में अपने प्रत्याशी श्रीमती श्यामरती देवी को माँ कहते हुए कहा कि प्रतापगढ़ से एक बेटा मां के लिए वोट मांगने आया है। आप मातृ शक्ति का सम्मान करें और भारी बहुमत से जिताएं। कुशीनगर का विकास होगा।

इस मौके पर प्रदेश सचिव मसूद, हरिलाल यादव, संजय सिंह, किरण सिंह, रागिनी, अंजू, सुमन अनिता, रीता, सरोज, सुगंधि सहित भारी जन सैलाब उमड़ा मौजूद रहा।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking