News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिया जाएगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 12, 2022  |  4:15 PM

852 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिया जाएगा राज्य स्तरीय पुरस्कार
  • पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित

कुशीनगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनुरिता ने अवगत कराया है कि निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० द्वारा वर्ष 2022 में विश्व विकलांग दिवस 03 दिसम्बर के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पात्रता रखने वाले पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव 15 जून 2022 तक कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन रविन्दरनगर धुस में प्राप्त करा सकते हैं।

आज की हॉट खबर- मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो...

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अनुसार निर्धारित श्रेणियों में आवेदन किया जा सकता है। यथा दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजनो के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार,दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेन्सी के राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निम्मित सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए, पुनर्वास सेवायें प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार,दिव्यांग के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी / कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ बेल प्रेस के राज्य स्तरीय पुरस्कार,सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट,सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय पुरस्कारों हेतु आवेदन पत्र वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking