News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सुहानियो ने की जमकर खरीदारी,करवाचौथ आज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2022  |  11:46 AM

586 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सुहानियो ने की जमकर खरीदारी,करवाचौथ आज
  • बाजार पर चढा करवाचौथ का रंग,लहंगा की मुरीद हुईं सुहागिनें
पडरौना/कुशीनगर । करवा चौथ से ऐन पहले मौसम बिगड़ने से बाजार की बिगड़ी रौनक बुधवार को फिर लौट आई। मौसम खुलते ही बुधवार को दिन भर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ बाजार में रही।बाजार पर सुहागिन से जुड़ा करवाचौथ का रंग चढ़ा रहा। गुरुवार को करवा चौथ पारंपरिक रीति रिवाज के साथ सिद्धि योग में मनाया जाएगा। कपड़ा बाजार से लेकर साज-शृंगार के कारोबारी पर्व को लेकर बेहतर व्यापार की उम्मीद लगा रहे हैं। वहीं, सुहागिनें इस त्योहार पर मनपसंद कढ़ाईदार साड़ी के साथ-साथ लहंगा-लांचा खूब पसंद कर रही हैं।
करवाचौथ पर शृंगार का विशेष महत्व है। इस त्योहार के मद्देनजर बाजार में साड़ियों की काफी रेंज मंगवाई गई हैं। सात सौ रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की साड़ियां विक्री के लिए दुकानों पर उपलब्ध हैं। महिलाओं ने बुधवार को बाजार से तरह-तरह की चूड़ियां, कपड़े, शृंगार एवं पूजा के सामान की  खरीदारी भी जमकर की। महिलाएं सूट के साथ कंगन चूडी की मैचिंग कर खरीदारी करते हुए देखी गयी। करवाचौथ को खास बनाने में महिलाएं जुट गई हैं। बुधवार को बाजार भी दुल्हन की तरह सजाया गया था  महिलाओं के लिए अपने सुहाग की लंबी उम्र की मंगल कामना के लिए यह खास पर्व  है। शहर के अलग-अलग बाजारों में स्टील और मिट्टी से तैयार करवा की दुकानों पर भी खरीददारी करते हुए महिलाओं की काफी भीड़ देखी गयी। 
चूड़ी विक्रेता अभिषेक व दिवाकर ने बताया कि उनके यहां जयपुरी कंगन की मांग अधिक है। इसके अलावा मैटल, कांच और लाख निर्मित कंगन पसंद किए जा रहे हैं। उनके पास 60 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति दर्जन की चूड़ियां हैं। चूड़ी व कंगन का सेट 1500 रुपये का है।

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking