News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विद्युत् कर्मचारी हड़ताल पर आपूर्ति ठप; पावर हाउसो पर पुलिस व प्रशासन कर रही निगरानी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 17, 2023  |  3:10 PM

2,043 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विद्युत् कर्मचारी हड़ताल पर आपूर्ति ठप; पावर हाउसो पर पुलिस व प्रशासन कर रही निगरानी
  • विद्युत् कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर बैठे हैं धरने पर l

कसया/कुशीनगर। विद्युत् कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश अपनी मांगो को लेकर सरकार को चेताते हुए कई दिनों से धरना प्रदर्शन तथा कार्य बहिष्कार कर रहे हैं l अपनी मांगो के दृष्टिगत विद्युत् कर्मचारी गुरुवार की रात से पूरी तरह कार्य बहिष्कार करतें हुए हड़ताल पर चले गये हैं l इसी दौरान मौसम ख़राब होने के कारण शुक्रवार की सुबह लगभग 6:00बजे से ही विद्युत् आपूर्ति ठप हैं l बताया जा रहा हैं कि अचानक सुबह में फाल्ट होकर विद्युत् आपूर्ति ठप हो गया हैं l

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं हैं जो फॉल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करें l विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल के दृष्टिगत प्रशासन व पुलिस पावर हाउसो पर कड़ी निगरानी में मुस्तैद हैं, ताकि कोई भी किसी प्रकार से यथा स्थिति को बिगाड़ न पाये और ना ही कोई गड़बड़ी कर पाये l कसया व कुशीनगर पावर हाउस पर लगातार उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव व सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह नजर जमाये हुए हैं l पावर हॉउस पर उपजिलाधिकारी व सीओ के अलावा तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार भी पूरी तरह से निगरानी कर रहे हैं l थानाध्यक्ष कसया डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद दिखे l प्राइबेट व संविदा विद्युत् कर्मी पावर हॉउस पर 48घंटे से लगातार ड्यूटी कर रहे हैं l कुशीनगर व कसया पावर हाउस पर तैनात परिचलको का कहना था कि हमें ड्यूटी करतें लगातार 48घंटे गुजर गये, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल के कारण कोई कर्मी मौजूद नहीं हैं कि हम अपना ड्यूटी चेंज कर घर जाये और आराम करें l

ड्यूटी पर तैनात कर्मियों का कहना है कि सभी कर्मचारियों का मोबाईल स्विच ऑफ़ है, कुछ दबाव में यहाँ आने से कतरा रहे हैं l प्रशासन फाल्ट विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त कर बहाल कराने के प्रयास में लगी हुई हैं l पावर हाउस पर निगरानी में मुस्तैद मुख्य रूप से एसआई संजय सिंह, आदित्य साहू, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं l

संबंधित खबरें
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking