कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज पुलिस ने गत दिवस थाना क्षेत्र में हुआ चोरी की घटना की सफल खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को चोरी किए गए दो मोबाइल और अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना तमकुहीराज पुलिस टीम द्वारा गाजीपुर बैरियर हाई-वे के पास से एक अपाची मोटर साईकिल UP 57 BD 3553 से दो किग्रा अवैध गांजा व मु0अ0सं0 05/23 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित चोरी शुदा दो अदद मोबाईल फोन के साथ तीन अभियुक्तों मेहताब पुत्र मीरहसन खान निवासी सिसवा अव्वल थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, अर्जुन उर्फ अनुज यादव पुत्र पलटन यादव निवासी बेदूपार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, मुकेश यादव पुत्र बीरेन्द्र यादव निवासी मखुआ थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट मेंअग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
जरिए मुखबिर सूचना प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय को मिली की एक अपाची से तीन संधिग्ध मोटर साइकिल सवार गाजीपुर बैरियर हाईवे पर किसी की प्रतिक्षा कर रहे की सूचना पर यकीन कर तत्काल इंस्पेक्टर ने एक टीम अपराध निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव थाना तमकुहीराज के नेतृत्व में बना कर उ0नि0 मृत्युंजय सिंह चौकी प्रभारी तमकुहीराज ,उ0नि0 बादशाह सिहं,हे0का0 इम्तियाज खान, हे0का0 नरेन्द्र यादव,का0 राजीव चौधरी ,का0 रविकान्त,विक्रम सिंह के साथ बताए गए स्थान पर भेजा, जहा बताए गए लोगो को दबोच लिया गया।
मुकामी पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही में जुटी है।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…
हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…